सेवा • समर्पण • सहयोग
"नर सेवा ही नारायण सेवा है"
इसी दिव्य संदेश को अपने जीवन का मूल मंत्र मानकर राधे-राधे ग्रुप हैदराबाद मानवता की निस्वार्थ सेवा के लिए निरंतर समर्पित एक सामाजिक, धार्मिक एवं आध्यात्मिक सेवा संगठन है।
हमारा उद्देश्य केवल सेवा करना नहीं, बल्कि समाज में प्रेम, सहयोग, संस्कार, करुणा और राष्ट्रभक्ति की भावना को जन-जन तक पहुँचाना है।
हमारा विश्वास है कि समाज की सबसे बड़ी पूँजी धन नहीं, बल्कि सेवा की भावना है। जब प्रत्येक व्यक्ति अपनी सामर्थ्य के अनुसार किसी जरूरतमंद का हाथ थामता है, तभी एक सशक्त, संस्कारित और संवेदनशील समाज का निर्माण होता है।
इसी विचार को साकार करने के लिए राधे-राधे ग्रुप हैदराबाद की स्थापना की गई।
7 अगस्त 2024 को प्रभु श्रीराम की पावन जन्मभूमि श्री अयोध्या धाम में पूज्य भागवताचार्य श्री रमाकांत गोस्वामी के श्रीमुख से आयोजित नौ दिवसीय श्रीमद्भागवत ज्ञान कथा महोत्सव के शुभ अवसर पर राधे-राधे ग्रुप हैदराबाद की स्थापना हुई।